
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा होता है और इस दिन इनकी पूजा करने से धन प्राप्ति होती है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप शुक्रवार के उपाय करें। इन उपायों की मदद से मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाएंगी और उनकी कृपा आप पर आसानी से बन जाएगी। तो आइए जानते हैं, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय –
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय
लाल वस्त्र अर्पित करें
शुक्रवार को सुबह उठकर स्नान कर लें। उसके बाद एक थाली तैयार करें। इसमें लाल बिंदी, सिंदूर, लाल चुनरी और लाल चूडियां रख लें। साथ में ही एक लाल वस्त्र भी इसमें रख लें। अब मंदिर जाकर मां लक्ष्मी की पूजा करें और थाली में रखा सामान और लाल वस्त्र मां को अर्पित कर लें। मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएंगी।
कमल का फूल अर्पित करें
शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए उन्हें कमल का फूल या कमल की माला चढ़ा दें। मां को सफेद और गुलाबी रंग बेहद ही पसंद है, इसलिए आप इन दोनों रंगों के ही कमल के फूल मां को अर्पित करें। फूल अर्पित करने के बाद लक्ष्मी जी की प्रार्थना करें। प्रार्थना पूरी होने के बाद फूल अपने घर ले आएं और उन्हें पैसों वाली जगह रख दें। ये उपाय करने से मां आपके घर में सदैव विराजमान रहेंगी।
लक्ष्मी नारायण पाठ पढ़ें
श्री लक्ष्मी नारायण पाठ पढ़ने से भी मां प्रसन्न हो जाती है। इसलिए शुक्रवार शाम को ये पाठ करें। इस पाठ को लाल आसन पर बैठकर करें और अपने पास एक दीपक जला लें। साथ में ही श्री लक्ष्मी नारायण भगवान की मूर्ति भी अपने पास रखें और उन्हें खीर का भोग लगाएं।
तिजोर में चावल रख दें
एक लाल रंग का कपड़ा लेकर उसके अंदर सवा किलो चावल रख दें। याद रहे कि ये चावल एकदम साफ हों और टूटे हुए ना हों। अब इस कपड़े को बांध दें और इसे हाथ में लेकर ओम श्रीं श्रीये नम: मंत्र का जाप करें। फिर इस पोटली को तिजोरी में रख दें। ये उपाय करने से धन प्राप्ति का योग बन जाएगा और तिजोरी सदा पैसों से भरी रहेगी।
पीपल के पेड़ की पूजा
पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। इसलिए शुक्रवार को आप पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जला दें। दरअसल मां लक्ष्मी का वास पीपल के पेड़ पर होता है। इसलिए पीपल के पेड़ की पूजा करने से भी मां की कृपा बन जाती है।
इन मंत्रों के जाप करें
इन मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बन जाएगा, इसलिए शुक्रवार को इन मंत्रों का जाप मां की पूजा करते समय जरूर करें। ये मंत्र इस प्रकार हैं-
- ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।
- ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:!
- पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम्।
- ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम:!
- ओम लक्ष्मी नम: